*थाना सरपतहाँ, जौनपुर पुलिस द्वारा एक तमंचा 12 बोर मय कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार*
जौनपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सरपतहां के नेतृत्व में आज दिनांक 30.01.2025 को उ0नि0 अरविन्द कुमार यादव मय हमराह हे0का0 छट्टू यादव व हे0का0 धर्मेन्द्र यादव तथा का0 विजय प्रताप द्वारा जरिए मुखबिरी सूचना पर 01 अभियुक्त मोसम्मी सचिन पासवान पुत्र उमाशंकर पासवान निवासी ग्राम जहरूद्दीनपुर थाना सरपतहां जनपद जौनपुर उम्र करीब 19 वर्ष को 01 अवैध तमंचा 12 बोर व एक कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 0011/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना सरपतहाँ जौनपुर पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण*
1.सचिन पासवान पुत्र उमाशंकर पासवान निवासी ग्राम जहरूद्दीनपुर थाना सरपतहां जनपद जौनपुर उम्र करीब 19 वर्ष
*गिरफ्तारी टीम का विवरण*
1. उ0नि0 अरविन्द कुमार यादव थाना सरपतहां, जौनपुर
2. हे0का0 धर्मेन्द्र यादव थाना सरपतहां जौनपुर
3. हे0का0 छट्ठू यादव थाना सरपतहां जौनपुर
4. का0 विजय प्रताप थाना सरपतहां, जौनपुर

