जौनपुर में प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित भव्य तीन दिवसीय विकास उत्सव/मेले का समापन कार्यक्रम सम्पन्न

जौनपुर 27 मार्च, 2025 (सू0वि0)- प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित भव्य तीन दिवसीय विकास उत्सव/मेले का समापन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।  
         आज विकास उत्सव मेले में विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉल का शुभारंभ मा0 राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभार खेल एंव युवा कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश श्री गिरीश चन्द्र यादव जी ने फीता काटकर कर किया।
           कृषि, उद्योग, जल जीवन मिशन, महिला कल्याण विभाग, बाल विकास, खादी ग्रामोद्योग, पुलिस (मिशन शक्ति), एनआरएलएम, चिकित्सा, खाद्य सुरक्षा, बेसिक शिक्षा, बैंक, नगर पालिका और विद्युत, सूचना सहित अन्य विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित लगाए गए स्टालों का मा0 जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा जन सामान्य ने अवलोकन किया। वहीं स्टॉल के अवलोकन के दौरान मा0 राज्यमंत्री जी ने बाल विकास विभाग के स्टॉल पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई करने के साथ ही 6 माह के बच्चों को प्रथम बार अन्नप्राशन कराया। इसके उपरांत उन्होंने बारी-बारी से सभी स्टालों का अवलोकन किया।
          इसके उपरान्त मा0 मंत्री जी द्वारा प्रेक्षागृह में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक डा0 कौस्तुभ व मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम ने मा0 राज्यमंत्री जी का, एमएलसी बृजेश सिंह ’’प्रिंसू’’ एवं अन्य मा0 जनप्रतिनिधियों को बुके देकर उनका स्वागत किया। महाकुंभ 2025 तथा उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्षों पर आधारित लघु फिल्म का एलईडी के माध्यम से प्रदर्शन किया गया जिसे उपस्थित मा0 जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व जन सामान्य ने आत्मसात किया।
           जनपद के लोकगीत गायक रविन्द्र सिंह ज्योति के द्वारा विकास पर आधारित और बेटी बचाओं और बेटी पढाओं पर गीत गाये गये। कार्यक्रम में सूचना/संस्कृति विभाग में पंजीकृत कलाकार अवनीश तिवारी, आशीष पाठक, गोविंदा मिश्रा, सुनील यादव ने लोक गीत के माध्यम से सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार किया। राय सिंह एवं टीम के द्वारा नुक्क्ड नाटक की प्रस्तुति दी गयी। सभी कलाकारों को मा0 राज्यमंत्री जी के द्वारा सम्मानित किया गया। टी.डी. कालेज के बच्चों के द्वार गणेश बन्दना प्रस्तुत किया गया। कम्पोजिट विद्यालय गुरैनी के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति दी गयी। बेसिक शिक्षा विभाग की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
          उन्होंने 02 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति प्रमाण-पत्र दिया। मा0 राज्यमंत्री जी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई मित्रों, ग्राम प्रधानों, कृषक दुर्घटना बीमा योजना के लाभार्थियों, दैवीय आपदा के लाभार्थियों सहित विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लोगो को प्रमाण-पत्र वितरित किया। इस अवसर पर मा0 राज्यमंत्री जी ने दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल वितरण किया।
          इस अवसर पर मा0 राज्यमंत्री जी ने उपस्थित जन सामान्य को संबोधित करते हुए कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में तथा मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश शासन के 08 वर्ष में हुए विकास के गति से प्रदेश आज एक नई ऊंचाई पर है, अयोध्या मंदिर का निर्माण, विंध्यवासिनी धाम कॉरिडोर के रूप में विकसित होना हमारी आस्था संस्कृति को लेकर लिए गए संकल्प को दर्शाता है। प्रदेश सरकार युवा, गरीब सहित समाज के सभी तबके को साथ लेकर चल रही है। युवाओं को पारदर्शिता के साथ सरकारी नौकरी दिया जा रहा है। महिला सम्मान की दिशा में आधी आबादी को उनका अधिकार दिलाया जा रहा है, किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ दिया जा रहा है। जन आरोग्य योजना अंतर्गत गोल्डन कार्ड बनाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष अंतर्गत स्वास्थ्य सुविधा दी जा रही है। सौभाग्य योजना के तहत हर घर को बिजली पहुंचाई जा रही है। हर घर नल से जल योजना से सभी घरों में जल उपलब्ध कराया जा रहा है।  
           आज उत्तर प्रदेश एक ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनने की ओर अग्रसर है, उत्तर प्रदेश में निवेश बढ़ रहा है, युवाओं को रोजगार मिल रहा है। जीरो टॉलरेंस नीति के कारण तेजी से उद्योग शुरू हुए हैं, भूमि अधिग्रहण के मामलों में किसानों को मुआवजा दिया जा रहा है। खेल के क्षेत्र में बहुत व्यापक बदलाव आए हैं।
         उन्होंने कहा कि 08 वर्षों में उत्तर प्रदेश में जो बदलाव आए हैं यह स्पष्ट करता है कि 08 साल बेमिसाल रहा है।
        सदस्य विधान परिषद ने प्रदेश सरकार के 08 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां को गिनाया। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रदेश सरकार ने अनेकों कार्य किए हैं जिससे आज महिलाएं अपने आप को सुरक्षित एवं सम्मानित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मा. मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश में लिंगानुपात में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि मा. मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश लगातार आगे बढ़ रहा है, निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है। रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा, विद्युत सेवाएं, इंफ्रास्ट्रक्चर, लोक निर्माण आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य हुए हैं।
        जिलाधिकारी ने कहा कि आज पूरे हर्ष प्रसन्नता के साथ सेवा सुरक्षा सुशासन के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उसी के सम्मान में तीन दिवसीय मेला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इन 08 वर्षों में कानून व्यवस्था में, विकास के लाभ, समाज सेवा, उद्यमिता के साथ विभिन्न विभागों द्वारा वंचितों एवं पात्रों को चिन्हित कर योजना का लाभ दिया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम के द्वारा कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी का आभार और धन्यवाद किया गया। कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख ने किया।  
           इस अवसर पर जनपद की सभी विकास खण्डों में भी तीन दिवसीय विकास महोत्सव का आयोजन हुआ। सभी कार्यक्रमों में भारी संख्या में जन सामान्य की उपस्थिति सुनिश्चित कराते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं/उपलब्धियां के बारे में जानकारी दी गई।
          इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका श्रीमती मनोरमा मौर्य सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण अधिकारीगण व लाभार्थीगण तथा जन सामान्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *