ज्येष्ठ मास के चौथे मंगल पर हनुमान जी की भक्ति में झूमे भक्त, जगह-जगह हुए भंडारे
ब्यूरो चीफ आर एल पांडेय
हरदोई। ज्येष्ठ मास के चौथे मंगल को हनुमान जी की आराधना के साथ दान-पुण्य किया गया।इसके साथ ही घरों व मंदिरों में लोगों ने बजरंगी बली की पूजा अर्चना करने के साथ ही उनको फल, मिष्ठान का भोग लगाया। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। बड़ा मंगल पर दान-पुण्य के महत्व को ध्यान में रखकर जगह-जगह शरबत वितरण, भंडारा कराया गया।
कस्बा शाहाबाद में मित्र परिवार के अनुराग श्रीवास्तव, प्रभाकर बाजपेयी, शिव प्रसाद श्रीवास्तव, योगेंद्र यादव, संजय कुमार अग्निहोत्री, संजीव चौरसिया, अभिषेक श्रीवास्तव सहित अनेक लोगों ने मोहल्ला खत्ता में 11 बजे से शाम 08 बजे तक भक्तों को शर्वत पिलाया। सदर बाजार में कमलेश चंद्र गुप्ता ने प्रसाद में बूंदी बांटी। बस स्टैंड पर समाजसेवी आलोक मिश्र ने अपने परिजनों के साथ भंडारा किया। कोतवाली शाहाबाद के गेट के पास होम गार्ड्स ने मिलजुल कर भंडारा किया। इसके अलावा चौक, बरुआ बाजार, दिलेरगंज, अल्हापुर मूजागढ़ सहित अनेक क्षेत्रों में भंडारों की धूम रही।
आज ज्येष्ठ मास के चतुर्थ मंगलवार के शुभ अवसर पर माता मनोकामना मन्दिर मो० दिलेरगंज परिसर में आज सायं 06:00 बजे हनुमान चालीसा पाठ का अयोजन एवं शीतल शर्बत वितरण मंदिर व्यवस्था प्रमुख राजा मिश्रा एवं मित्र परिवार के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रमुख निर्मल मिश्रा द्वारा किया गया।
बालाजी की असीम कृपा से आज समाजसेवी राजेंद्र प्रसाद मिश्र एवं आरती मिश्रा ने अपने आवास मौलागंज शाहाबाद में भंडारा कर बालाजी महाराज से सभी भक्तो का कल्याण करने की कामना की।

