ट्रक और बोलेऱो की टक्कर मे 6 घायल , दो गंभीर हालत में रेफर

जौनपुर, वाराणसी-लखनऊ नेशनल हाईवे पर गुरुवार को जलालपुर थाना क्षेत्र के बीबनमऊ गांव के पास सुबह ट्रक और बोलरो की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में 6 लोग गम्भीर रुप से जख्मी हो गये।जिसमें दो लोगो की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
मछलीशहर थाना क्षेत्र के भाऊपुर गांव निवासी श्री प्रकाश शर्मा को परिजन दवा दिलवाने बीएयू वाराणसी जा रहे थे कि तभी जलालपुर थाना क्षेत्र के बीबनमऊ गांव के पास रास्ते मे विपरीत दिशा से आर रही ट्रक से बोलरो की टक्कर हो गयी। कर होते ही घोड़े पर सवार सभी लोग बचाव के लिए चिल्लाने लगे घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल पर जुट गये फिर किसी तरह से घायलों को बोलरो से बाहर निकाला गया। घटना के सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने एम्बूलेंस 108 से सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी रेहटी पर भर्ती कराया ।घायलों मे बोलरो चालक राम सिंह (बरईपार) ललित शर्मा ,रणजीत शर्मा (फतेहगंज ,बक्सा),शैलकुमारी ,प्रकाश शर्मा, विशाल कुमार शर्मा,(निवासी भाऊपुर) बताये गये है।
घायलों मे श्री प्रकाश शर्मा और विशाल को गंभीर हालत मे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक शहर डॉ संजय कुमार ने बताया कि बोलेरो और ट्रक में आमने-सामने भिड़ंत हुई है जिसमें 6 लोग घायल हैं। जिनको प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। 2 को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक को मौके से कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है स्थिति सामान्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *