ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर ट्रैफिक पुलिस कार्रवाई में जुटी
11 जून से शुरु होकर 25 जून तक चलेगी कारवाई – एसपी ट्रैफिक
(डॉ अजय तिवारी जिला संवाददाता)
अयोध्या।वाहनों में लगे नंबर प्लेट का गलत दुरुपयोग,हूटर,प्रेसर हार्न,वाहनों के शीशों में काली पन्नी का प्रयोग,हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट का अभाव सहित अन्य यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन स्वामियों पर यातायात पुलिस शिकंजा कसने का काम कर रही है।इस बात की जानकारी देते हुए एसपी यातायात अवधेश प्रसाद सिंह ने बताया कि इन वाहन स्वामियों पर शिकंजा कसने के लिए जिले में यातायात पुलिस 11 जून से 25 जून तक एक अभियान चला रही है।उन्होंने बताया कि पुलिस, एंबुलेंस, अग्निशमन विभाग जैसे आपातकालीन व यातायात नियमों के मुताबिक जिन वाहनों में हूटर व लाल/नीली बत्तियों को शासन द्वारा अनुमति मिली है उन्हें छोड़कर बाकी ऐसे वाहन जिनमें जिसमें लाल – नीली बत्तियों के साथ साथ प्रेशर हार्न व हूटर का प्रयोग करते हुये पाया जा रहा है तो यातायात पुलिस उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने में जुटी हुई है।उन्होंने बताया कि इस समय काफी संख्या में वाहन स्वामी अपने अपने वाहनों में नंबर प्लेट पर पत्रकार, शिक्षक, संबंधित विभाग के नाम, उत्तर प्रदेश सरकार, उत्तर प्रदेश शासन, पुलिस, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी अपना पद, संस्था का नाम, चिकित्सक सहित अन्य नाम लिखाकर बिना किसी डर के फर्राटे भरते हुए देखे जा सकते हैं। जिस पर यातायात पुलिस खासकर इन वाहन स्वामियों पर यातायात नियमों के मुताबिक कारवाई कर रही है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि इस समय अधिकतर ऐसे विभाग के अधिकारी व कर्मचारी जो अपने वाहनों पहिया के आगे पीछे अवैध रुप से हूटर, प्रेशर हार्न, लाल नीली बत्ती, उत्तर प्रदेश सरकार, उत्तर प्रदेश शासन लिखकर चल रहे हैं।इसके अलावा यातायात पुलिस उन वाहन चालकों पर भी कार्रवाई करने में जुटी हुई है।जिनके वाहनों में नंबर प्लेट हाई सिक्योरिटी नही है।जिसपर यातायात पुलिस विभाग के कर्मी चेकिंग अभियान में कार्यवाही कर रहे हैं।एसपी यातायात अवधेश प्रसाद सिंह ने सभी वाहन चालकों व स्वामियों से अपील किया है वे सभी अवैध रुप से अपने वाहनों में न ही लाल नीली बत्तियों का प्रयोग करें,न ही प्रेशर हार्न,हूटर का प्रयोग करें।इसके अलावा नंबर प्लेट का दुरुपयोग करे। उन्होंने लोगों से अपील किया आप सभी यातायात नियमों के मुताबिक अपने अपने वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट का प्रयोग कर वाहन चलाते समय दो पहिया वाहन चालक हेलमेट व चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का बेल्ट का प्रयोग करते हुए यातायात नियमों का पालन करें। जिससे कि वाहन चेकिंग के दौरान आप सभी लोगों को किसी भी तरह की परेशानी न हो।

