डायट में मनाया गया विश्व तंबाकू निषेध दिवस”

ब्यूरो प्रमुख विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

जौनपुर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान,में आज विश्व धूम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर “तम्बाकू रोकथाम की दृष्टि से “हमें भोजन चाहिए तम्बाकू नही” थीम पर आधारित पोस्टर निर्माण एवं रैली का आयोजन किया गया। जिसमें सभी ने बढ-चढकर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप शिक्षा निदेशक/ प्राचार्य डाँ. राकेश सिंह द्वारा किया गया।प्रशिक्षुओं द्वारा तंबाकू निषेध रैली निकाली गयी l प्राचार्य द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया, और प्रशुक्षिओ को जागरूक करने का कार्य किया गया l प्रशिक्षुओं द्वारा नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया तथा इस अवसर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें प्रथम स्थान जया यादव की टीम ने, द्वितीय स्थान काजल यादव, स्वर्णिमा, अरिशा फैजान ने तथा तृतीय स्थान श्रद्धा दुबे व स्वाति विश्वकर्मा ने प्राप्त किया।प्राचार्य द्वारा प्रशिक्षुओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा तंबाकू निषेध पर शपथ करायी गयी l इस अवसर पर सेवा निवृत्ति वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. कमल नयन यादव, प्रभारी वरिष्ठ प्रवक्ता रवींद्र नाथ यादव, राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित शिक्षक अशोक सोनकर तथा कार्यक्रम प्रभारी, प्रवक्ता अमित यादव, अखिलेश मौर्य तथा समस्त प्रवक्ता व समस्त प्रशिक्षु उपस्थित रहे l कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से प्रवक्ता धर्मेन्द्र शर्मा व नीरज मणि तिवारी द्वारा किया गया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *