डीआईओएस कार्यालय सुल्तानपुर में हुई मारपीट, एफआईआर दर्ज
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
सुल्तानपुर। घनश्याम मिश्र सुत स्व० रामकुमार मिश्र ने थाना पुलिस को दी तहरीर में कहा कि पंडित रामबली मिश्र श्री शोभाराम राष्ट्रीय इंटर कालेज चंदीपुर सुलतानपुर मे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। स्कूल कार्य हेतु डी0आई0ओ0एस० आफिस सुलतानपुर आया है यहाँ पर परिसर में बजरंग दूबे सुत दयाशंकर दूबे निवासी पिपरी साईनाथपुर थाना कूरेभार जिला सुलतानपुर जिनके साथ अन्य दो लोग और थे आये और भद्दी भद्दी गालियां देते हुए कहा कि साले कौन सा कागजात लेकर आये हो दिखाओ मैने कहा कि विद्यालय से सम्बंधित काजजात मै आपको नही दिखा सकता। इतने पर बजरंग दूबे ने मेरा कालर पकड़कर ढकेल दिया और लात मूको से मारा और गोली मार देने की धमकी देते हुए सभी लोग चले गए। फिर मैं आफिस मे गया डी0आई0ओ0एस० आफिस लेखा कार्यालय सुलतानपुर में जमा किया।

