डीआईजी रेंज वाराणसी द्वारा नगर निकाय चुनाव को लेकर किया समीक्षा बैठक, तैयारियों का लिया गया जायजा

ब्यूरो प्रमुख विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

जौनपुर नगर निकाय चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं प्रशासनिक अधिकारियों की तैयारियां तेजी से चल रही है किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस द्वारा बराबर बैठके की जा रही है साथ ही नगर में फ्लैग मार्च भी निकाला जा रहा है। इसी क्रम में आज पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी रेंज वाराणसी अखिलेश कुमार चौरसिया द्वारा आगामी नगर निकाय चुनाव के संबंध में जनपद जौनपुर के सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं नगर निकाय होने वाले थाना क्षेत्रों के थाना प्रभारियों के साथ चुनाव संबंधी संगोष्ठी की गई तथा चुनाव के दृष्टिगत की गयी अबतक की कार्यवाही एवं आगे की तैयारियों का जायजा लिया गया तथा आवश्यक आदेश निर्देश दिये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *