डीएम व एसएसपी ने सुनी तहसील दिवस मे फरियादियों की समस्या

डीएम व एसएसपी ने सुनी तहसील दिवस मे फरियादियों की समस्या

(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)

अयोध्या।शनिवार को डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर के साथ तहसील बीकापुर के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।इस मौके पर जिलाधिकारी ने समाधान दिवस के दौरान व्यक्तिगत रूप से प्रत्येक फरियादी की बात सुनी और संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे गंभीरता व संवेदनशीलता से जनता की शिकायतों को सुनें और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें।तहसील बीकापुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान शिकायतकर्ता ग्राम डेहरियावां, विकासखण्ड बीकापुर में रास्ते की भूमि पर अवैध निर्माण हटवाने की शिकायत की,जिस पर जिलाधिकारी ने एस0एच0ओ0 बीकापुर को मामले को संज्ञान में लेकर न्यायोचित कार्यवाही करने के निर्देश दिये।शिकायत कर्ता ग्राम गौरा विकासखण्ड तारून में चकमार्ग की पटाई कराने की शिकायत में जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी व एस0एच0ओ0 तारून को मामले की जांच कर कार्यवाही करने को कहा। इसी क्रम में शिकायतकर्ता ग्राम मरूई सहाय सिंह विकासखण्ड बीकापुर में रास्ते पर जबरन मिट्टी गिराकर अवरोध करने की शिकायत में जिलाधिकारी ने एस0एच0ओ0 बीकापुर को जांच करने के निर्देश दिये।जिलाधिकारी ने बीकापुर सम्पूर्ण समाधान दिवस में आज कुल 100 शिकायतें प्राप्त हुई।जिसमें से 10 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। तहसील दिवस में मुख्यतः भूमि विवाद, राजस्व, सड़क, जल आपूर्ति, शिक्षा, स्वास्थ्य, राशन, पेंशन आदि से संबंधित अधिकतर शिकायतें प्राप्त हुईं, इसके निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध ढंग से निस्तारण के निर्देश दिए गए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिला पूर्ति अधिकारी,उपजिलाधिकारी बीकापुर, क्षेत्राधिकारी बीकापुर, खण्ड विकास अधिकारी बीकापुर, खंड विकास अधिकारी तारुन, तहसीलदार बीकापुर व अन्य अधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *