तहसीलदार के निलंबन की मांग को लेकर पीपीए ने दिया पत्रक
गोरखपुर ब्यूरो चीफ
गालीबाज तहसीलदार के निलंबन की मांगो को लेकर गोला तहसील सभागार मे पत्रकारों के संगठन पीपीए ने उपजिलाधिकारी को तीन सूत्रीय मांगो का पत्रक सौंपा। पत्रक के माध्यम से तहसीलदार के निलंबन की माँग की गयी।
शनिवार को पीपीए की तहसील इकाई के अध्यक्ष राजेश शर्मा के नेतृत्व मे पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक उपजिलाधिकारी को सौंपा। पत्रक के माध्यम से मांग की गयी कि सदर तहसीलदार ध्रुवेश कुमार सिंह एक पत्रकार से इस बात को लेकर नाराज हो गएं कि पत्रकार ने पीड़ित महिला की आवाज उठाई और पत्रकार को फोन पर भद्दी भद्दी गालियां देने लगें। मुख्यमंत्री के जिले मे इस प्रकार का कृत अक्षम्य होना चाहिए लेकिन अभी तक तहसीलदार पर कोई कार्यवाई नहीं हुई है। ऐसे में पत्रकारों मे भारी रोष है। तहसीलदार को तत्काल प्रभाव में पदमुक्त करते हुए गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाय। जिससे आने वाले दिनों में किसी पत्रकार को कोई अधिकारी एवं कर्मचारी अभद्रता ना करने पाए।
इस दौरान तहसील अध्यक्ष राजेश शर्मा, राजेश पाण्डेय,
कुमार यादव, अखिलेश तिवारी, बसंत यादव, आशुतोष चौधरी, चन्द्र प्रकाश विश्वकर्मा, राजकुमार यादव, कृष्णा गोंड सहित दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।

