तेलियरगंज में संगम स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरे ऑटो व बस में आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। इसमें ऑटो ड्राइवर अजय कुमार सरोज (31) की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो महिला समेत चार श्रद्धालु जख्मी हो गए। उन्हें एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अजय पुत्र श्रीनाथ सरोज, सुभानपुर शकरदहा, प्रतापगढ़ का रहने वाला था। वह बैरहना निवासी एक व्यक्ति का ऑटो चलाता था। रविवार शाम पांच बजे के करीब वह सिविल लाइंस से संगम स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं को लेकर फाफामऊ जा रहा था।

