थाना केराकत पुलिस टीम द्वारा 01 लुटेरा अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

*थाना केराकत पुलिस टीम द्वारा 01 लुटेरा अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-*

जौनपुर, पुलिस अधीक्षक के द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी केराकत के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक केराकत के नेतृत्व में थाना केराकत पुलिस व सर्विलांस टीम / एस0ओ0जी0 टीम के द्वारा लोकेशन के आधार पर मु0अ0सं0 73/25 धारा 304(2)/3(5)/238/317(2) बीएनएस थाना केराकत जनपद जौनपुर में प्रकाश में आये अभियुक्त 1. शिवांशु दूबे पुत्र सुरेश दूबे निवासी ग्राम खुटौना, पो0 बैतौना , थाना पताहीं जनपद मोतीहारी (बिहार) को दिनांक 25.03.2025 समय करीब 18.00 बजे शाम को गोमती नदी पुल उदयचन्दपुर के पास शातिर लुटेरा को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से लूट के पैसे 1210 बरामद हुए पुछताछ पर उसने बताया कि साहब यह लूट का पैसा है जो मुझे अपने साथियो से प्राप्त हुआ है । जिसको गिरफ्तार कर चालान मा0न्यायालय किया गया, अग्रेत्तर कार्यवाही प्रचलित है।
*गिरफ्तार अभियुक्त—*
शिवांशु दूबे पुत्र सुरेश दूबे निवासी ग्राम खुटौना, पो0 बैतौना , थाना पताहीं जनपद मोतीहारी (बिहार)
*बरामदगी*-
लूट के माल बेचने के प्राप्त रुपया कुल 1210 रुपये।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
1.निरीक्षक अवनीश कुमार राय प्रभारी निरीक्षक केराकत जौनपुर
2.निरीक्षक रामजनम यादव प्रभारी एस0ओ0जी0 जौनपुर ।
3.उ0नि0 संजय कुमार सिंह एस0ओ0जी0 टीम जौनपुर ।
4.हे0का0 संदीप सिंह एस0ओ0जी0 टीम जौनपुर ।
5.हे0का0 औरंगजेब खान एस0ओ0जी0 टीम जौनपुर ।
6.का0 आनंद कुमार सिंह एस0ओ0जी0 टीम जौनपुर ।
7.का0 सुनील कुमार यादव एस0ओ0जी0 टीम जौनपुर ।
8.का0 अमित कुमार यादव एस0ओ0जी0 टीम जौनपुर ।
9.उ0नि0 द्वारिकानाथ यादव थाना केराकत जौनपुर ।
10.हे0का0 वसीम अहमद थाना केराकत जौनपुर ।
11.हे0का0 विनोद यादव थाना केराकत जनपद जौनपुर।
12.का0 विपिन जायसवाल थाना केराकत जनपद जौनपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *