थाना केराकत पुलिस ने हत्या का प्रयास के वांछित 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

 

श्री अजय साहनी पुलिस अधीक्षक जौनपुर के द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये गये अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षेण एवं दिशा – निर्देशन में थाना केराकत कोतवाली जौनपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर प्र0नि0 त्रिवेणी लाल सेन के नेतृत्व में थाना स्थानीय के ग्राम मुरारा मे दिनांक 5/06-09-2021 की रात्रि मे घर के सामने सो रहे इन्द्रसेन सिंह को जान से मारने की नियत से गोली मार देने के सम्बंध मे पंजीकृत मु0अ0सं0 288/2021 धारा 307 भा0द0वि0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण प्रभु सत्यदेव सिंह पुत्र स्व0 जनार्दन सिंह व निरंजन सिंह पुत्र प्रभु सत्यदेव सिंह निवासीगण ग्राम नेवादा थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर हाल पता ग्राम मुरारा थाना केराकत जनपद जौनपुर को पुलिस से छिप कर दिनांक 07-09-2021 को समय करीब 02.45 am बजे पर वाराणसी जाते समय छितौना रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त गण का नाम पता विवरण
1- प्रभु सत्यदेव सिंह पुत्र स्व0 जनार्दन सिंह नि0 ग्राम नेवादा थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर हाल पता ग्राम मुरारा थाना केराकत जनपद जौनपुर ।
2- निरंजन सिंह पुत्र प्रभु सत्यदेव सिंह नि0 ग्राम नेवादा थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर हाल पता ग्राम मुरारा थाना केराकत जनपद जौनपुर ।
गिरफ्तारी टीम
1. श्री त्रिवेणी लाल सेन प्रभारी निरीक्षक थाना केराकत जनपद जौनपुर।
2. उ0नि0 अजय कुमार शर्मा थाना केराकत जौनपुर ।
3. का0 प्रभाकर यादव थाना केराकत जनपद जौनपुर ।
4- का0 देवेन्द्र पाल थाना केराकत जनपद जौनपुर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *