थाना गुडम्बा पुलिस द्वारा 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार किया गया

थाना गुडम्बा पुलिस द्वारा 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार किया गया

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। थाना गुडम्बा पुलिस द्वारा युवती को शादी का झाँसा देकर शारीरिक संबन्ध बनाने, जबरन अबॉर्शन कराने व मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के आरोपी 01 शातिर वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, पुलिस के मुताबिक दिनांक 30.03.2024 को थाना गुडम्बा पुलिस द्वारा 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण बताते हुए थाना पुलिस ने कहा कि
दिनांक 27.03.2024 को वादिनी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर मु०अ०सं० 106/2024 धारा 376/313/323/504/506 भादवि0 बावत अभि० तपन वर्मा द्वारा वादिनी मुकदमा को विवाह का झाँसा देकर शारीरिक संबन्ध बनाना शारीरिक सम्बन्ध के दौरान गर्भवती हो जाने पर अभि० द्वारा वादिनी को जबरन गर्भपात होने की दवा खिलाकर गर्भपात करा देना व अभियुक्त और अभियुक्त के भाइयो द्वारा वादिनी के साथ मारपीट कर गाली गलौच करना व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में विरुद्ध तपन वर्मा व अन्य के पंजीकृत कराया गया। विवेचना व साक्ष्य संकलन से अभियुक्त डाँ० तपन वर्मा पुत्र प्रताप नरायन वर्मा निवासी दुल्हईपुर थाना कोठी जनपद बाराबंकी हाल पता प्रताप हास्पिटल नियर वडेल चौराहा थाना कोतवाली बारांबकी उम्र 31 वर्ष के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर आज दिनांक 30.03.2024 को मुखबिर खास की सूचना पर निरी० भानू प्रताप मय हमराही पुलिस बल के बजे हुनमान मन्दिर तिराहा थाना क्षेत्र गुडम्बा लखनऊ से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *