थाना गुडम्बा पुलिस द्वारा ग्राम बेहटा में हुए विस्फोट से सम्बन्धित 02 पुरस्कार घोषित/ वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया

थाना गुडम्बा पुलिस द्वारा ग्राम बेहटा में हुए विस्फोट से सम्बन्धित 02 पुरस्कार घोषित/ वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया
संकलन विनोद कुमार सिंह
लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट जोन- पूर्वी / थाना-गुडम्बा

01-सक्षिप्त विवरणः-

दिनांक 31/8/25 को सूचना प्राप्त हुयी कि ग्राम बेहटा थाना गुडम्बा में अचानक एक मकान में तेज विस्फोट हुआ है जिस सूचना पर तत्काल थाना पुलिस फायर ब्रिगेड एम्बुलेंस तथा स्थानीय पुलिस की मदद से गिरे हुये मकान तथा आस-पास के मकानों से 07 लोगो को निकाल कर तत्काल ईलाज हेतु अस्पताल भिजवाया गया जहाँ पर डाक्टरो द्वारा 02 लोगो को मृत घोषित कर दिया गया था तथा 02 लोगो की ईलाज के दौरान मृत्यु हो गयी । घटना के उपरान्त घटनास्थल पर प्रभारी निरीक्षक गुडम्बा श्री प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव, व उच्चाधिकारी संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एंव व्यवस्था, जिलाधिकारी लखनऊ, पुलिस उपायुक्त महोदय पूर्वी, अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी व सहायक पुलिस आयुक्त व थाना इन्दिरानगर, विकासनगर, गाजीपुर के प्रभारी निरीक्षक मय हमराही पुलिस बल की मौजूदगी रही है। तथा मौके पर बम निरोधक टीम व डाग स्क्वायड टीम द्वारा घटनास्थल का छान बीन किया गया था।

गहनता से जांच पड़ताल की गयी तो पाया गया कि कुछ लोगो द्वारा विस्फोटक अधिनियम की शर्तों के विरुद्ध निर्माण व भंडारण किया जा रहा था जिस कारण यह घटना घटित हुयी। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 346/25 धारा 105/110/3(5) BNS व 3/4/5 विस्फोटक पदार्थ अधि० एंव मु0अ0सं0 350/25 धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधि० अभियुक्तगण के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया।

अभियुक्तगण द्वारा अवैध रूप से विस्फोटक पदार्थो का भंडारण करने वाले स्थानो से भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ बरामद किया गया है जिसे BDDS टीम से निष्क्रिय कराया जा चुका है। अन्य छान बीन जारी है। दिनांक 05.09.2025 को अभियुक्त टीनू उर्फ अली अहमद पुत्र मो० अयुब निवासी बेहटा थाना गुडम्बा लखनऊ उम्र करीब 48 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। तथा शेष वाछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपायुक्त पूर्वी द्वारा 25,000 रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया है।

आज दिनांक 07.09.2025 को मु0अ0स0 350/2025 धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधि0-1908 से सम्बन्धित वाछिंत / पुरस्कार घोषित अभियुक्तगण 1. मो0 नसीम पुत्र स्व० कमरूद्दीन निवासी ग्राम बेहटा थाना गुडम्बा लखनऊ उम्र करीब 54 वर्ष मो0न0, 2. मो० याकूब उर्फ घपलू पुत्र स्व० मो० अयूब निवासी ग्राम बेहटा थाना गुडम्बा लखनऊ उम्र करीब 53 वर्ष को उ0नि0 हरिओम पटेल मय हमराही पुलिस बल के स्कार्पियो क्लब के पास से गिरफ्तार किया गया। जिनके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

02-अपराध का उद्देशयः-

अभियुक्त द्वारा सह अभियुक्तगण के साथ मिलकर आर्थिक लाभ हेतु विस्फोटक अधि० की शर्तों के विरुद्ध निर्माण व भंडारण किया जा रहा था जिस कारण यह घटना घटित हुयी।

03-गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

1. मो० नसीम पुत्र स्व० कमरूद्दीन निवासी ग्राम बेहटा थाना गुडम्बा लखनऊ उम्र करीब 54 वर्ष मो0न0

2. मो० याकूब उर्फ घपलू पुत्र स्व० मो० अयूब निवासी ग्राम बेहटा थाना गुडम्बा लखनऊ उम्र करीब 53 वर्ष

04-गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम थाना गुडम्बाः-

1. SHO श्री प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव

2. उ0नि0 श्री हरिओम पटेल

3. उ0नि0 श्री यशपाल

4. उ0नि0 श्री कृपाराम यादव

5. हे0का0 अमित कुमार सिंह

6. का0 मिथिलेश

7. का0 विकल्प

8. का० दलबीर सिंह

9. का0 श्रीकृष्ण चौधरी

05-आपराधिक इतिहास

1. मु0अ0सं0 350/25 धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधि० थाना गुडम्बा लखनऊ अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *