थाना गोमतीनगर पुलिस टीम द्वारा वादी को प्लाट दिलाने के नाम पर फर्जी कूटरचित दस्तावेज तैयार कर रुपया ले लेने 01 शातिर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया

थाना गोमतीनगर पुलिस टीम द्वारा वादी को प्लाट दिलाने के नाम पर फर्जी कूटरचित दस्तावेज तैयार कर रुपया ले लेने 01 शातिर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ।कार्यवाही के बारे में थाना पुलिस ने बताया कि
थाना स्थानीय पर दिनांक 27.2.2025 को आवेदक डा० विजय विश्वकर्मा पुत्र स्व० राम वृक्ष विश्वकर्मा निवासी- 538/क/274, सीतापुर रोड, त्रिवेणी नगर द्वितीय, लखनऊ के प्रा० पत्र बावत प्रतिवादी द्वारा वादी के साथ छल कपट व धोखाधडी कर कूट रचित दस्तावेज दिखाकर रुपया ले लेना व पैसे वापस मांगने पर वादी के साथ गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने विषयक दाखिल किया गया।

जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-074/2025 धारा 409/420/467/468/471/504/506 भादवि थाना गोमतीनगर कमिश्नरेट लखनऊ, बनाम- 01. प्रघुम्न शुक्ला इवान्का इन्फ्रा स्ट्रक्चर प्रा०लि० कार्यालय-1/7, विश्वासखण्ड, गोमतीनगर लखनऊ के पंजीकृत होकर विवेचना उ0नि0 श्री मनोज कुमार सिंह को सुपुर्द हुयी थी। उनके स्थानान्तरण पर चले जाने के कारण उक्त अभियोग की विवेचना उ0नि0 श्री विजय प्रताप सिंह चौहान को सुपुर्द हुयी।

02-सक्षिप्त विवरण बताते हुए पुलिस ने बताया कि
दिनांक 24.07.2025 को पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित चल रहे अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु तलाश पतारसी की जा रही थी कि मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त प्रदुम्न शुक्ला उपरोक्त को सर्विलांस टीम की मदद से उसके किराये के घर म0नं0 सी-5/94 विनीत खण्ड थाना गोमतीनगर के बाहर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

अभियुक्त उपरोक्त द्वारा लोगों को प्लाट दिलाने के नाम पर फर्जी कूटरचित दस्तावेज तैयार कर पैसों का गबन कर लिया जाता है। जब पीडित अपना पैसा वापस मांगता है तो उनको गाली गलौज करता है व जान से मारने की धमकी देता है।

उपरोक्त अभियोग में वादी से अभियुक्त उपरोक्त द्वारा 10 लाख 25 हजार रूपये प्लाट दिलाने के नाम पर हडप लिये गये जबकि अभियुक्त द्वारा बतायी गयी रियल स्टेट की कम्पनी इवान्का इन्फ्रा स्ट्रक्चर प्रा० लि० के नाम कोई भी प्लाट आवंटित नही है। अभियुक्त द्वारा वादी के साथ धोखाधडी कर, कूटरचित दस्तावेज तैयार कर वादी के पैसों का गबन किया गया है।03-गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –

1- प्रद्युम्न शुक्ला पुत्र राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला मूल निवासी ग्राम करमैनी थाना मेहदावल जनपद संतकबीरनगर हाल निवासी सी-5/94 विनीत खण्ड थाना गोमतीनगर लखनऊ उम्र करीब 37 वर्ष

04-आपराधिक इतिहास अभियुक्त प्रद्युम्न शुक्ला उपरोक्त-

1- मु0अ0सं0 175/2020 धारा 409/420 भादवि0 थाना गोमतीनगर लखनऊ।

2- मु0अ0सं0 330/2020 धारा 323/506 भादवि0 थाना मेहदावल जनपद संतकबीरनगर

3- मु0अ0सं0 202/2022 धारा 406/420/506 भादवि0 थाना सतरिख जनपद सीतापुर ।

4- मु0अ0सं0 74/2025 धारा 409/420/467/468/471/504/506 भादवि थाना गोमती नगर लखनऊ ।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त उपरोक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

05-गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में

1- ब्रजेश चन्द्र तिवारी प्रभारी निरीक्षक थाना गोमतीनगर लखनऊ

2- उपनिरीक्षक चौकी इंचार्ज विजय प्रताप सिंह चौहान थाना गोमतीनगर लखनऊ

3- का0 जितेन्द्र कुमार थाना गोमतीनगर लखनऊ

4- का0 अजय यादव सर्विलांस टीम पूर्वी जोन शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *