थाना गौराबादशाहपुर पुलिस ने अवैध तमन्चा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

श्री अजय साहनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियो के आपराधिक कार्य की रोकथाम एवं गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी केराकत के कुशल पर्यवेक्षण,दिशा निर्देशन में थाना गौराबादशाहपुर पुलिस बल द्वारा आज दिनांक 17.11.2022 को पूर्वाह्न 10.15 बजे कुकुहाँ मोड के पास से एक अवैध देशी तमन्चा .303 बोर व 01 कारतूस .303 बोर के साथ एक अभियुक्त इरशाद अहमद पुत्र मुबारक अली निवासी पचेवरा थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 197/2022 धारा 3/25 आयुध अधिनियम बनाम इरशाद अहमद उपरोक्त पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त –
1. इरशाद अहमद पुत्र मुबारक अली निवासी पचेवरा थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर
बरामदगी-
1. एक अवैध तमन्चा .303 बोर व 01 जिन्दा कारतूस
गिरफ्तारी टीम
1. उ0नि0 विक्रम लक्ष्मण सिंह थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर जौनपुर
2. उ0नि0 रामजी सैनी थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर
3. का0 काशीनाथ यादव थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर
4. का0 रविन्द्र कुमार यादव थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *