उमाकान्त श्रीवास्तव , ब्यूरो चीफ शाहजहाँपुर : – – पुलिस अधीक्षक एस आनन्द की सख्ती के चलते जिले के सभी थाना प्रभारी अराजकता फैलाने वालों एवँ मादक पदार्थ , अबैध शस्त्र , अबैध शराब , लूटपाट करने वालों के विरुद्ध धरपकड़ अभियान के चलते थाना जैतीपुर पुलिस टीम ने अबैध मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है।
जनपद में मादक पदार्थो की रोकथाम व मादक पदार्थ तस्करों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के चलते अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजीव कुमार बाजपेयी के पर्यवेक्षण एंव क्षेत्राधिकारी तिलहर अरविन्द कुमार के निर्देशन में सोमवार की शाम थानाध्यक्ष राजेश बाबू मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम में शामिल उप निरीक्षक संजीव कुमार , चन्द्र शेखर एवँ आरक्षी अंकित नेहरा , प्रवीण शर्मा ने सदिग्ध व्यक्ति , वस्तु , वाहन चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर नगरिया खुर्द बार्डर सड़क किनारे ग्राम मानपुर त्रिलोक तालाब के आगे शाम करीब साढ़े छह बजे पड़ोसी जिला बदायूँ के थाना दातागंज के गाँव नेता झुकसा निवासी वीरेन्द्र कुमार को 01 किलो 250 ग्राम अफीम बरामद करते हुए गिरफ्तार किया । जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 01 करोड़ 25 लाख रूपये बताई जाती है । इस सम्बन्ध मे थाना जैतीपुर पर एन डी पी एस एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज करके अग्रिम कार्यवाही के लिए आरोपी को न्यायालय भेजा गया है।
पूँछ तांछ करने पर वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि मैं कभी कभी सस्ते दामों में जनपद में खेती करने वाले लोगो से अफीम खरीदकर जनपद बरेली , बदायूँ एवँ आस पास के जिलों में अफीम ऊंचे दामों में बेंच देता हूँ। आज मैं अफीम बेचने के लिये ग्राहक की तलाश में था कि पकड़ा गया।

