थाना पीजीआई पुलिस टीम द्वारा प्लाट की रजिस्ट्री करने के नाम पर पैसे लेकर धोखाधड़ी करने वाले दो शातिर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
ब्यूरो चीफ आर एल पांडेय
लखनऊ। पुलिस के मुताबिक थाना स्थानीय के मु०अ०स० 59/23 धारा 406/419/420/504/506/467/468/471/120बी भादवि में वांछित अभियुक्तगण 1. अंकुल कुमार पुत्र दशरथ रावत उम्र 23 वर्ष निवासी – ग्राम अमिलिया खेडा सिसेन्डी थाना मोहनलाल गंज जनपद लखनऊ 2. मंयक कुमार वर्मा पुत्र प्रेमशंकर वर्मा उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम मदनखेडा पोस्ट दयाल पुर थाना निगोहा जनपद लखनऊ को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का संक्षिप्त विवरण बताते हुए पुलिस ने कहा कि
थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 59/23 धारा 406/419/420/504/506/467/468/471/120बी भादवि थाना पी.जी.आई, लखनऊ में पंजीकृत अभियोग में अभियुक्तगण द्वारा वादी को जमीन देने के नाम पर पैसे ले लेना परन्तु अभियुक्तगण द्वारा वादी को पैसे लेकर न ही जमीन देना व न ही उसका पैसा वापस करना।
अपराध का तरीका-
अभियुक्त द्वारा वादी से जमीन देने के नाम पर पैसा ले लेना व न जमीन देना तथा न ही वादी का पैसा वापस करना।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में इंस्पेक्टर ब्रजेश चन्द्र तिवारी, अतिरिक्त निरीक्षक अमित कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल रामू यादव, कांस्टेबल प्रशान्त राठी, कांस्टेबल समर सिंह थाना पीजीआई लखनऊ शामिल रहे।

