थाना पीजीआई पुलिस द्वारा मोबाइल लूट करने वाले एक शातिर लुटेरे स्नैचर को किया गया गिरफ्तार

थाना पीजीआई पुलिस द्वारा मोबाइल लूट करने वाले एक शातिर लुटेरे स्नैचर को किया गया गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। पुलिस के मुताबिक आज दिनांक 31.03.2024 को उ0नि0 धीरेन्द्र कुमार वर्मा मय के देखभाल क्षेत्र तलाश वांछित अभियुक्त में मामूर था कि मुखबिर खास सूचना प्राप्त हुए गंगा सिचांई पुरम रेलवे लाईन के नीचे खडा है रास्ते से आने जाने वाले लोगो को सस्ते दाम में मोबाइल फोन बेचने का प्रयास कर रहा है मुझे तो यह लग रहा है कि वह व्यक्ति चोरी की मोबाइल को बेच रहा है मुखबिर की बातो पर विश्वास कर मै उ0नि0 मय हमराह मय मुखबिर खास के चिरैयाबाग से प्रस्थान कर गंगा सिचांई पुरम रेलवे लाइन अन्डरपास की तरफ चल दिये रेलवे लाइन अन्डरपास के थोडा सा पहले ही मुखबिर ने रुकने का इशारा किया और बताया कि रेलवे लाइन अन्डरपास के नीचे मोटरसाईकिल पर बैठा व्यक्ति ही मोबाइल बेच रहा है यह बताकर मुखबिर खास वहां से चला गया हम पुलिस वाले जैसे ही उस व्यक्ति के पास पहुँचे तो वह भागने का प्रयास किया लेकिन एकबारगी दबिश देकर उसे पकड लिया गया नाम पता पूछा गया तो अपना नाम चुन्नू सिंह पुत्र स्व० बच्चू सिंह निवासी 40/2 न्यू डिफेन्स कालोनी शिव मन्दिर के सामने थाना पीजीआई जनपद लखनऊ उम्र करीब 25 वर्ष है। अभियुक्त के पास से एक अदद सैमसंग का

मोबाइल बरामद करते हुये अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना का संक्षिप्त विवरण-थाना हाजा पर दिनांक 30/03/2024 को वादिनी ममता रावत पुत्री प्रकाश रावत निवासिनी गोपाल नगर खरिका तेलीबाग थाना पीजीआई जनपद लखनऊ द्वाराप्राप्त तहरीर जिसमें दिनांक 26.03.2024 को समय करीब 07.30 बजे सायं को वादिनी ड्यूटी खत्म करके अपने घर पर जा रही थी रास्तें जब वादिनी अपने मोबाइल फोन पर बात करते हुए जा रही थी तभी राज दर्पण क्लब के सामने अचानक पीछे से आये एक मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादिनी का मोबाइल फोन छीन कर मौके से भाग जाने जाने के संबध में थाना पीजीआई पर मु0अ0स0 191/2024 धारा 392/411 भादवि पंजीकृत कराया गया जिसका निस्तारण करते हुये अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *