अयोध्या।(सरवन कुमार नगर संवाददाता)वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी नियन्त्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर विजय पाल सिंह तथा क्षेत्राधिकारी के कुशल निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में उ0नि0 विनय कुमार सिंह व हमराही पुलिस बल के साथ चौकी भदरसा से रवाना होकर देख भाल क्षेत्र तलाश वांछित अभियूक्त मे मामूर थे कि मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि आप जिस अभियुक्त की तलाश कर रहे है वह कही जाने की फिराक मे अरुवावा मोड पर खडा है।उ0नि0 मय मुखबिर खास मय हमराह फोर्स के मुखबिर के बताये हुये स्थान पर चल दिये जैसे ही पुलिस वाले अरुवावा तिराहे के पास पहुचे तभी चाय की दुकान के पास खडे व्यक्ति की तरफ इशारा करके मुखबिर खास बताया कि वही व्यक्ति है। पुलिस बल अपने आप को छुपते- छुपाते जैसे ही दुकान के पास खडे व्यक्ति के पास पहुचे कि अचानक पुलिस वालो को अपने पास देख कर भागना चाहा कि तभी पुलिस बल चुस्ती व फुर्ती के साथ मौके पर ही घेर अभियुक्त को पकड लिये। उ0नि0 विनय कुमार सिंह नें पकडे गये व्यक्ति से नाम पता पूछा तो अभियुक्त नें अपना नाम देवानन्द उर्फ मिन्टू पुत्र रामचन्दर विश्वकर्मा निवासी राजापुर माफी थाना पूराकलन्दर जनपद अयोध्या बताया । अभियुक्त देवानन्द उपरोक्त को कारण गिरफ्तारी से अवगत कराते हुये हिरासत पुलिस मे लिया गया तथा सम्बन्धित अभियोग में जेल भेजा गया।

