थाना मुंगराबादशाहपुर पुलिस टीम द्वारा पशु क्रूरता से सम्बन्धित एक वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

*प्रेस विज्ञप्ति*
*दिनांक- 06.12.2024*

*थाना मुंगराबादशाहपुर पुलिस टीम द्वारा पशु क्रूरता से सम्बन्धित एक वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-*

पुलिस अधीक्षक जौनपुर, डा0 अजय पाल शर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) व क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के कुशल पर्यवेक्षण व दिसा निर्देशन में उ0नि0 अरविन्द कुमार यादव मय हमराह द्वारा मु0अ0सं0 390/24 धारा 109(1),324(4),125,3(5) BNS व 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना मुंगराबादशाहुर जनपद जौनपुर में वांछित अभियुक्तों की तलाश में क्षेत्र में मामूर थे कि तकनीकी माध्यमो से प्राप्त सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त मिथुन लोना पुत्र हरिश्चन्द्र निवासी उदईपुर थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ का नाम प्रकाश लाया गया । जरिए मुखबीर खास की सूचना मिली कि प्रकाश में आये उपरोक्त अभियुक्त को इटहरा प्रतापगढ़ हाइवे पर खड़ा है कही जाने की फिराक में यदि जल्दी किया जाये तो पकड़े जा सकते हैं । इस सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए उ0नि0 श्री अरविन्द यादव मय हमराह तत्काल इटहरा प्रतापगढ़ हाइवे पर पहुंचकर उक्त अभियुक्त को आज दिनांक 06.12.2024 को सुबह गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया ।
*नाम पता अभियुक्त–*
1. मिथुन लोना पुत्र हरिश्चन्द्र निवासी उदईपुर थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 26 वर्ष
*गिरफ्तारी करने वाली टीम-*
1. निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र ( प्र0नि0) थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर ।
2. उ0नि0 अरविन्द कुमार यादव थाना मुं0बादशाहपुर जौनपुर
3. का0 गुलाब सिंह थाना मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर ।
4. का0 पंकज मिश्रा थाना मुंगराबादशाहपुर , जौनपुर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *