बांदा जिले में बबेरू कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात शराब के नशे में दंबगों ने एक परिवार पर ताबड़तोड़ फायर झोंक दिए। इसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामला गांव अमरईया पुरवा का है, जहां हादसे से इलाके में दहशत है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतकों में छोटेलाल (60) पुत्र चुनवा उसका चचेरा भाई शारदा शामिल है। घायलों में करन (25) पुत्र चंद्रशेखर और अवधेश (22) पुत्र विजय बहादुर शामिल हैं। उन्हें सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
वहीं, एक को गिरफ्तार कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। मृतक छोटेलाल यादव के बेटे हरीराम यादव ने कि शुक्रवार देर रात गांव का रामभजन यादव (40) पुत्र नत्थू यादव शराब के नशे में आकर दरवाजा खटखटाने लगा।

