गौराबादशाहपुर जौनपुर क्षेत्र के मैरा दखान गांव में मानक के विपरीत बन रही सड़क से नाराज ग्रामीणो ने कार्य रोककर सड़क का कार्य रुकवा दिया गौराबादशाहपुर बाजार से रामपुर मुफ्तीगंज मार्ग कई माह से जर्जर हो चुका था कई बार स्थानीय लोगो ने इस सड़क को बनवाने हेतु जनप्रतिनिधियों से मांग की रविवार को अचानक कार्य शुरू करवा दिया गया जब सोमवार की सुबह लोगो ने देखा तो सड़क पर तारकोल नाम मात्र का था गिट्टियां अलग अलग हो जा रही दस घण्टे में ही सड़क की स्तिथि पूर्व की तरह हो गई स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना विभाग को देते हुए कार्य रुकवा दिया और प्रदर्शन किया इस अवसर दिलीप सिंह लवकुश राम डॉ कबिलाश यादव ओम प्रकाश यादव बप्पी लहरी रविकांत यादव राजेश राय आदि लोग मौजूद रहे
पूछे जाने पर जेई अवधेश कुमार गुप्ता का कहना है कि ठेकेदार द्वारा बिना बताए कार्य शुरू किया गया ग्रामीणो द्वारा शिकायत मिली की सड़क का कार्य सही ढंग से नही हो रहा है कार्य रुकवाया जा रहा है

