हौसला बुलंद चोरों ने ताला तोड़कर गायब किए मोबाइल फोन समेत कई कीमती सामान

पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर मामले की छानबीन करने की लगाई है गुहार
देश की उपासना
जौनपुर/शाहगंज पत्रकार धनन्जय विश्वकर्मा
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्धीकपुर चौराहे पर शुक्रवार रात हौसला बुलंद चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर मोबाइल फोन समेत कई कीमती सामान लेकर गायब हो गए किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी,
जानकारी के अनुसार सिद्धिकपुर चौराहे पर पर सनी गांव के निवासी सुभाष यादव मोबाइल रिपेयरिंग शॉप की दुकान खोल रखे हैं शुक्रवार शाम जब वह दुकान बंद कर अपने घर चले गए इसी बीच कुछ अज्ञात हौसला बुलंद चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर मोबाइल फोन इनवर्टर कई बंडल केबल समेत अन्य कीमती सामान लेकर गायब हो गए शनिवार सुबह जब सुभाष अपनी दुकान को खोलने के लिए पहुंचा तो देखा दुकान का ताला टूटा है और सामान बिखरे पड़े हैं अगल-बगल के लोगों से जब सुभाष ने पूछा लेकिन कोई अता पता नहीं लगा थक हार कर पीड़ित ने सराय ख्वाजा थाना में तहरीर देकर मामले की छानबीन करने की गुहार लगाई है

