*दीप पर्व पर खुशी की “भोर”

*दीप पर्व पर खुशी की “भोर”*
शाहजहांपुर-
अभी तक कई सेवा कार्यो में संलग्न रही संस्था “भोर फाउंडेशन” ने अब शाहजहांपुर में विस्तार किया है! संस्था की अध्यक्ष स्वाति सिंह ने जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर मुस्कान की भोर लाने के लिए एक दीप, उपहार पर्व जिला सहकारी बैंक सभागार में मनाया! यहां उन बच्चों को उपहार दिए जिनको वास्तव में उपहार की अधिक अहमियत रहती है! अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, नगर आयुक्त डाक्टर विपिन मिश्रा,मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर विवेक कुमार, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, उद्योगपति अशोक अग्रवाल व्यापारी नेता उमेश चंद्र पाठक,स्वच्छता अभियान की ब्रांड एम्बेसडर कल्पना श्रीवास्तव का स्वागत अध्यक्ष स्वाति सिंह, उपाध्यक्ष पीयूष मिश्रा, दिनेश कुमार सुधांशु विश्वकर्मा, श्वेता सक्सेना,अजीत सिंह अंकुर त्रिपाठी ने स्मृति चिन्ह देकर किया कार्यक्रम का संचालन डाक्टर सुरेश मिश्रा ने किया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *