*हरदोई* विकास खंड भरखनी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मैकपुर स्थित रश्मि शिक्षा निकेतन उ0मा0 विद्यालय में सोमवार को स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया।इस कार्यक्रम के अवसर पर संस्था प्रबंधिका सुधा सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण कर किया। उन्होंने बच्चों को आजादी की वर्षगांठ पर शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के नन्हें मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर आये हुए अतिथियों का मन मोह लिया। विद्यालय में आजादी की 76 वीं वर्षगाँठ पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बच्चों द्वारा राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत, झंडा गीत, व अन्य झांकियों के माध्यम से कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये । छात्र/छात्राओं ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने विचार भी रखे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी बच्चों व जनमानस को तिरंगा झंडा वितरित किए गये साथ ही ध्वज के रखरखाव व ध्वजारोहण के नियमों से जनमानस को अवगत कराया गया।तत्पश्चात विद्यालय के छात्र/छात्राओं व अन्य गणमान्य व्यक्तियों के सहयोग से एक विशाल तिरंगा रैली का आयोजन किया गया जोकि मैकपुर ,अंधिखेरा,अमतरिया,गिरधरपुर आदि गाओं से होती हुई विद्यालय परिसर से समाप्त हुई।उक्त रैली में छात्र/व छात्राओं ने भारत माता के जयकारे ,वंदेमातरम, जय जवान -जय किसान ,इंकलाब जिंदाबाद के नारों से आकाश गूँज उठा। इस मौके पर जन सामान्य को अपने -अपने घरों में देश की आन, बान और शान तिरंगा लगाने के लिये प्रेरित किया गया ताकि हर घर तिरंगा का लक्ष्य पूरा हो सके। उक्त तिरंगा रैली में विद्यालय प्रधानाचार्य रघुवीर सिंह,रत्नाकर दीक्षित,गोविंद मोहन त्रिवेदी,महेन्द्र पाल सिंह,ओमवीर सिंह,विट्टी दीक्षित,ललिता दीक्षित, रुखसार बानो,मोनिका, रूबी बानो,कविता देवी,सूरज सिंह, अमित सिंह,मंगेश सिंह,शिवकुमार दीक्षित, बृजेश सिंह, सोनू सिंह, पवन सिंह ,संगम सिंह, सचिन सिंह,विनीत कुमार राठौर,मुन्ना सिंह,आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

