ध्यान दें: क्या होता है सिम कार्ड स्वैपिंग और कैसे हो सकते हैं आप ठगी के शिकार? यहां समझें सबकुछ

 आप जिसे देखेंगे वो आपको मोबाइल फोन का इस्तेमाल करता हुआ नजर आएगा। किसी को वॉयस या वीडियो कॉल करनी हो, अपना मनोरंजन करना हो, ऑनलाइन शॉपिंग करनी हो, खाना ऑर्डर करना हो या फिर किसी को पैसे भेजने हो आदि। ऐसे ही कई अन्य काम भी मोबाइल फोन की मदद से ही हो जाते हैं। बस इसके लिए आपके मोबाइल में इंटरनेट मौजूद हो। वहीं, किसी को पैसे भेजने और अन्य कामों के लिए ओटीपी की जरूरत होती है, जो आपके मोबाइल नंबर पर आता है। लेकिन आप शायद ये नहीं जानते होंगे कि आजकल सिम कार्ड स्वैपिंग फ्रॉड काफी ज्यादा चल रहा है, जिसमें आपको ठगा जाता है। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि आप कुछ बातों का ध्यान रखें। वरना आपके साथ भी सिम कार्ड स्वैपिंग फ्रॉड हो सकता है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में…