नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विपिन कुमार से शिष्टाचार भेंट कर किया गया स्वागत
लखनऊ:पीएसपीएसए मंडल अध्यक्ष फाजिल अहमद एवं जिला अध्यक्ष लल्ली सिंह के नेतृत्व में ने नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विपिन कुमार से शिष्टाचार भेंट के साथ-साथ परिषदीय विद्यालयों के शौचालय एवं प्रांगण की साफ सफाई कराए जाने हेतु ज्ञापन प्रेषित किया गया साथ ही शत प्रतिशत छात्रों को पाठ पुस्तक प्राप्त हुए बिना परीक्षा होना, परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों 30 ( लिखित + मौखिक) के स्थान पर 50 अंक की लिखित परीक्षा के प्रश्न पत्र आने, डीबीटी की समस्याओं, यू डाइस, एवं अपार आईडी से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के द्वारा समस्याओं को निस्तारित करने का आश्वासन दिया। भेट के समय, जिला उपाध्यक्ष पूर्णिमा श्रीवास्तव, ज्ञानेंद्र शंकर त्रिपाठी, जिला कोषाध्यक्ष निशा सिंह, जिला संयोजक उदय प्रताप सिंह, जिला संगठन मंत्री जया बिष्ठ उपस्थित रहे।

