नहर के पास शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैला हुआ है

नहर की पुलिया के पास अधेड़ का शव मिलने से सनसनी

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भकुरा मोड़ के समीप हुआ हादसा

Jaunpur। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भकुरा मोड़ के समीप बृहस्पतिवार सुबह एक 55 वर्षीय अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और विधिक कार्रवाई में जुट गई है।

 

महाराजगंज जिले के त्रिपुरारी मिश्र (55 वर्ष) निवासी ग्राम बरवत, थाना घुघली पेशे से पुजारी है। अक्सर धार्मिक अनुष्ठान के लिए वह एक जिले से दूसरे जिले सफर करते रहते हैं परिजनों के मुताबिक मंगलवार को वह अपने जौनपुर में सूरापुर गांव के एक मित्र आशुतोष शर्मा से मिलने के लिए निकले थे। इस बीच वह वाराणसी में रुक कर पूजा अर्चन भी किया था और इस बीच उनके मित्र आशुतोष से लगातार त्रिपुरारी मिश्र का दूरभाष पर संपर्क भी रहा लेकिन बुधवार रात करीब 8 बजे अचानक आशुतोष को दूरभाष पर सूचना दी की वह किसी अनजान जगह पर बस से नीचे उतर गया है। और उसे समझ में नहीं आ रहा कि वह स्थान कौन सी है इसके बाद कोई संपर्क नही सका,इसके बाद रात करीब 11 बजे आशुतोष ने खोजबीन शुरू लेकिन मित्र का कुछ पता नही चला।घटना की जानकरी जब परिजनों को हुई तो हड़कंप मच गया। सुबह करीब 6 बजे त्रिपुरारी का पुत्र प्रिंस ने दुबारा फोन पर संपर्क करने की कोशिश की किसी ने उसे सूचना दी की उसके पिता का सुबह सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भकुरा मोड़ के समीप मिला है। पिता की मौत सूचना मिलते ही प्रिंस के हाथ पांव फूलने लगे उधर इसी भी घटना की जानकारी जैसे ही सरायख्वाजा थाना पुलिस को हुई तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी विनय प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *