महराजगंज।
थाना क्षेत्र के अंतर्गत उदयभानपुर के पास नहर में अज्ञात युवक का शव बातें हुए उदय भान पुर नहर के पास एक बांस में फँसी मिली। युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।पुलिस ने बताया कि युवक के शरीर पर काले रंग की पैंट पहने हुए मिली शव बुरी तरह क्षत विक्षत हो गया था।
थाना क्षेत्र के उदयभानपुर गांव के पास शारदा सहायक खण्ड 36 नहर में शाम को एक क्षत विक्षत शव ग्रामीणों ने बहता देखा तो हड़कंप मच गया।शव बहते हुए एक बांस के किनारे फँसी थी इसकी सूचना ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षत विक्षत शव होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई।थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि मृतक कौन है इसका अभी पता नहीं चल सका है।

