नाबालिक दलित किशोरी के साथ छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

*नाबालिक दलित किशोरी के साथ छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार*

अयोध्या (क्राइम रिपोर्टर) मुकेश कुमार।मवई ,अयोध्या।पटरंगा पुलिस ने नाबालिक दलित किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।पुलिस ने ये कामयाबी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर द्वारा अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत हासिल की है। दो दिन पूर्व थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली नाबालिक दलित किशोरी पास के बाग में नित्य क्रिया के लिए गई थी।जहां पहले से मौजूद गांव का ही युवक अब्दुल रहमान पुत्र मैनुद्दीन ने किशोरी को पकड़कर जोर जबरदस्ती करने लगा।किशोरी द्वारा चिल्लाने पर आरोपी युवक ने मारा पीटा और किसी और बताने पर जान से मार देने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।किशोरी ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी।परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध
कई धाराओं व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई।एसओ पटरंगा ओम प्रकाश ने बताया किशोरी को 164 बयान हेतु भेजकर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *