ब्यूरो प्रमुख विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
जौनपुर जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज कुमार झा एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 अजय पाल शर्मा के द्वारा बदलापुर तहसील में न्यायालय नायब तहसीलदार बदलापुर कक्ष में अध्यक्ष एवं सदस्य पद हेतु नामांकन का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपजिलाधिकारी बदलापुर ऋषभ देशराज पुण्डीर से आज के नामांकन की जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए, उन्होंने निर्देशित किया कि नामांकन कक्षों के सी.सी.टी.वी. सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, रूट, वीडियोग्राफी सुव्यवस्थित रहे।
इसके उपरांत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सल्तनत बहादुर पोस्ट डिग्री कॉलेज बदलापुर में बनाये गए मतगणना स्थल का जायजा लिया और उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया कि स्ट्रॉन्ग रूम और मतगणना रूम पास-पास होना चाहिए और उसमे आने जाने का रास्ता अलग अलग होना चाहिए।
इसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा आदर्श (मिडिया स्कूल) पूर्व माध्यमिक विद्यालय श्री कृष्णनगर बदलापुर में बनाये गया मतदान केंद्र का निरीक्षण किया और उपजिलाधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी बदलापुर अनिल सिंह को मतगणना केंद्र पर मतदाताओं के लिये पीने के लिए पानी, धूप से बचने के लिए सेड आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर तहसीलदार बदलापुर, सी०ओ० बदलापुर उपस्थित रहे।

