*निर्माणाधीन मंदिर के प्रथम तल पर लगे कमजोर पत्थरों को निकाल कर लगाया जाएगा मकराना का पत्थर*
अयोध्या (डीकेयू लाइव ब्यूरो चीफ) सुरेंद्र कुमार।अयोध्या राम मंदिर के सामने महर्षि वाल्मीकि का मंदिर होगा, श्रद्धालुओ के प्रवेश करते ही दिखेंगे महर्षि वाल्मीकि, सप्त मंदिर के बीच सरोवर में बनाया जाएगा।
राम मंदिर निर्माण को लेकर राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र ने कहा निर्माणाधीन प्रथम तल पर कुछ जगहों पर पत्थर में कमजोरी है, पत्थर की मोटाई वो मोटाई नहीं है जो मोटाई होनी चाहिए, वह कमजोर लग रहा है, कुछ जगहों पर पत्थर हटाकर मकराना के पत्थर लगाए जाएंगे।
मंदिर परिसर में बनाए सप्त मंदिर बनाये जा रहे हैं, राम मंदिर के पहले होगा महर्षि वाल्मीकि का मंदिर, प्रवेश करते ही श्रद्धालु दर्शन करेंगे महर्षि वाल्मीकि का, महर्षि वाल्मीकि मंदिर के ठीक सामने सातवां मंदिर अगस्तय मुनि का होगा, सप्त मंदिर के बीच बनाया जाएगा एक छोटा सा सरोवर, सरोवर में आचमन कर श्रद्धालु सप्त मंदिर का दर्शन कर सकेंगे।

