नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन पर दी पुष्पांजलि : खोसला
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 128 में जन्मदिन पर अमृतसर रंजीत एवेन्यू में राष्ट्रीय सैनिक संस्था, भीम ब्रिगेड ट्रस्ट ,नयन ग्लोबल ग्लोबल फाऊंडेशन ने दी पुष्पांजलि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा लाखों क्रांतिकारियों ने खून देकर अपनी जान भी दी और आजादी भी मिली क्या हम आजाद हैं बंदूक वाले चले गए मगर संदूक वाले ने आज भी हमें गुलाम बना रखा है आज भ्रष्टाचार, नशाखोरी, मिलावटी खाद्य पदार्थ, धार्मिक अराजकता किस प्रकार पर बढ़ रही है हम सबको इसे दूर करने के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस के दिखाए हुए रास्ते पर चलना पड़ेगा जिस प्रकार उन्होंने विदेश में जाकर आजाद हिंद फौज का गठन किया और अंग्रेजों को भगाया मगर दुर्भाग्य की बात है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारत के प्रथम प्रधानमंत्री होने के बावजूद भी उन्हें साजिश के तहत प्राथमिकता नहीं दी गई उनकी मृत्यु भी आज तक सवालिया निशान बनी हुई है आज हम सब मिलकर प्रण ले नेताजी सुभाष चंद्र बोस की सोच के मुताबिक हर भारतीय अपने राष्ट्रीय उत्थान का ध्यान रखना चाहिए सरकारी तंत्र सिर्फ अपने आप में मगन है आए हुए राष्ट्रभक्तों को संस्था द्वारा 12 गरम दल क्रांतिकारी वीरों की तस्वीर वाली घड़ी दी गई जिसमें नेताजी सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, मंगल पांडे, खुदीराम बोस, झांसी की रानी ,अशफाक उल्ला खान, राम प्रसाद बिस्मिल, करतार सिंह सराभा, उधम सिंह, चंद्रशेखर आजाद व अन्य कुर्बानी देने वाले क्रांतिकारी वीरों को याद रखें पुष्पांजलि सभा में उपस्थित दिल्ली से आए ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव जोली खोसला फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज गिल जी, उपाध्यक्ष रवि सूद जी ,राजवीर सिंह जी, मनमीत जी ,नरेंद्र खोसला ,अनु सूद जी ,किरण जी, मंथन जी सभी ने संकल्प लिया कि हम राष्ट्र उत्थान के लिए हमेशा साथ रहेंगे वह गरम दल क्रांतिकारी वीरों का जन्मदिन पर पुष्पांजलि और सदर दिवस पर श्रद्धांजलि देते रहेंगे दैनिक जागरण के पत्रकार अमनदीप सिंह जी को भी क्रांतिकारी घड़ी भेट में दी गई।

