नेहरू युवा केंद्र अयोध्या ने संपन्न कराया अमृत महोत्सव रैली कार्यक्रम

अयोध्या।(सरवन कुमार नगर संवाददाता अयोध्या)
नेहरू युवा केंद्र अयोध्या युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में मंगलवार को जिला युवा अधिकारी विकास कुमार सिंह के निर्देशानुसार विकास खण्ड मवई अंतर्गत ग्राम पंचायत गणेशपुर के सर्वोदय पब्लिक स्कूल बाबा बाजार में आजादी के अमृत महोत्सव को भारत माता की जय के साथ रैली निकाली गई।बच्चों को ब्लॉक मवई के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मनीष श्रीवास्तव ने बताया अमृत महोत्सव का मकसद गर्व के उन पलों को याद करना है,जिनसे भारत की आजादी का इतिहास जुड़ा है|साथ ही डिजिटल तरीके से राष्ट्रगान को एक साथ ज्यादा से ज्यादा संख्या में गाना भी इसका मकसद है|इसीलिए राष्ट्रगान का कार्यक्रम सरकार ने देश की जनता के सामने रखा है|इस पहल पर केंद्रीय एवं संस्कृति मंत्री किशन रेड्डी जी ने सभी भारतीय नागरिक को आमंत्रित करते हुए कहा कि हम सभी को राजनीति से ऊपर उठकर इसका हिस्सा बनना चाहिए और यह अभियान जनता का महोत्सव बनना चाहिए।क्योंकि यह सरकार का उत्सव नहीं है|कार्यक्रम विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनीत सिंह,ब्लॉक मवई के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक राकेश कुमार व मनीष कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *