नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक अमन सिंह के नेतृत्व में पोस्टर एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित नेहरू युवा केन्द्र गोरखपुर की जिला युवा अधिकारी सीमा पांडेय के निर्देश पर विकास खण्ड ऊरुवां के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अमन सिंह के नेतृत्व में सेंट्रल चिल्ड्रेन एकेडमी सिकरीगंज में हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत पोस्टर व निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे छात्रों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया । प्रथम द्वितीय व तृतीय को मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया गया व सांत्वना पुरस्कार भी दिया गया। इस अवसर पर खजनी के विधायक संत प्रसाद ने कहा कि जहाँ अंग्रेजी एक विश्वव्यापी भाषा है और इसके महत्व को अनदेखा नहीं किया जा सकता है वहीँ हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि हम पहले भारतीय हैं और हमें हमारी राष्ट्रीय भाषा का सम्मान करना चाहिए। लोगों द्वारा हिंदी को भी महत्व दिया जाए।

व विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रभात कुमार उर्फ हैप्पी सिंह, मंडल अध्यक्ष बेलघाट तारकेश्वर मिश्र ने बताया आज के समय में अंग्रेजी की ओर एक झुकाव है जिसे समझा जा सकता है क्योंकि अंग्रेजी का इस्तेमाल दुनिया भर में किया जाता है और यह भी भारत की आधिकारिक भाषाओं में से एक है। यह दिन हमें यह याद दिलाने का एक छोटा सा प्रयास है

श्री सिंह ने बताया कि जिले के 19 ब्लॉकों में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमे छात्र छात्राओं को हिंदी भाषा के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
कार्यक्रम स्थल सेंट्रल चिल्ड्रेन एकेडमी प्रबंधक श्री सुनील मिश्रा जनसेवक व संचालन प्रधानाचार्य श्री हिंद कुमार ,
दिलीप कुमार, सौरभ मिश्रा सरकार स्कूल के शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *