नोएडा के सेक्टर 61 की घटना,घर के नौकर ने ही महिला को बंधक बनाकर किया लूटपाट
नोएडा ब्यूरो चीफ सत्य प्रकाश उपाध्याय
नोएडा के सेक्टर 61 में घर के ही नौकर राहुल ने अपने दो और साथियों संग मिलकर महिला को उसके ही घर में बंधक बनाकर घर से नगदी, लाखों रुपए के जेवर और साथ में कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी लूट ले गए| लूटपाट के बाद तीनों बदमाश फॉर्च्यूनर गाड़ी से भागे,लेकिन गाड़ी को रास्ते में ही साइमंदिर के पास छोड़कर फरार हो गए |यह घटना कल सोमवार की है,घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज किया|पुलिस लुटेरों की सर गर्मी से तलाश कर रही है |

