पटरंगा थाना क्षेत्र में मिली युवती के शव की घटना में  अभी तक पुलिस नहीं कर सकी खुलाशा,मिल रहा तो सिर्फ आश्वासन  

अयोध्या।(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ अयोध्या)जिले के पटरंगा थाना क्षेत्र में दो दिन पहले गन्ने के खेत में 20 वर्षीय युवती का संदिग्ध परिस्थितियों में शव के संबंध में पुलिस हवा में ही तीर चला रही है।सूत्र के मुताबिक उक्त युवती के कान से खून बह रहा था व माथे पर खून का ही तिलक लगा था।मिली जानकारी के मुताबिक उक्त युवती को झटका लगने की बीमारी थी।यहां गांव में झाड़-फूंक करने वाला ही उसका इलाज करता था।आशंका जताई जा रही है कि युवती से दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है।परिवारजनों ने उसी पर इंजेक्शन लगाकर गायब करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।विधायक व एसपी ग्रामीण ने घटनास्थल का निरीक्षण का पीड़ित परिवार को जल्द ही न्याय दिलवाने का आश्वासन दिया है।मालूम हो  कि शनिवार को शव मिलने के बाद गांव में कोहराम मच गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।सूत्र के मुताबिक शुक्रवार की शाम को रामचन्द्र उर्फ गद्दर पहले तो युवती को झटके का इंजेक्शन लगाया व उसको दवा खिलाने के बाद बताया कि गांव के बाहर एक लसोड़ा का पेड़ है। उसी के सात फेरे लगाने के बाद उससे चिपक जाना है, लेकिन इस दौरान वहांपर कोई और न रहे। शाम होते ही युवती की मां उसे वहां लेकर गई और पेड़ से दूर खड़ी हो गई। पीड़िता पेड़ के चक्कर लगाने लगी काफी देर बाद जब वह नहीं आई तो उसने आवाज लगाई और वहां पर जा कर देखा तो कोई नहीं मिला।वह भागकर घर आ गई तो वहांपर वह भी नहीं मिला तो घर के अन्य सदस्य उसकी तलाश में जुट गए। रात 12 बजे तक गांव के किनारे लगे गन्ने के खेत व झाड़ झंखाड़ में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पर कोई पता नहीं चल सका। रात में उसके घर गए तो उसकी साइकिल भी नहीं थी।वहीं, युवती के भाई की सूचना पर पहुंचे पटरंगा थाना प्रभारी विवेक सिंह मौके पर पहुंच गए।घटना स्थल का एसपी ग्रामीण अयोध्या अतुल सोनकर व रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने भी निरीक्षण किया। पीड़ित परिवार को जल्द ही न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है।ग्रामीणों व परिवारजनों की मानें तो जिस हाल में शव गन्ने के खेत में मिला है। उससे साफ लग रहा है कि पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया है और फिर गला दबा कर हत्या की गई है।जहां पर गन्ने के खेत में शव पड़ा था, वहांपर लगी घास दबी हुई थी। युवती के कान से खून भी निकल रहा था व उसके माथे पर खून का तिलक भी लगा था। उसके गले पर लग रहा था कि रस्सी से कस कर उसकी हत्या की गई है।वही इस संबंध में इस मामले को लेकर अतुल सोनकर एसपी ग्रामीण ने कहा कि अभी इस विषय में हम कुछ नहीं कह सकते हैं क्योंकि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही सही पता चल सकेगा कि किस प्रकार मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *