पल्हना ,तरवा ,मेहनाजपुर फीडर पर 12 अप्रैल से 30 अप्रैल तक विद्युत आपूर्ति रहेगी बाँधित ,
पत्रकार सतीश चतुर्वेदी
मेंहनगर (आजमगढ़ ) : 132 के,वी ,लालगंज से निर्गत 33 के,वी ,तरवा ,पल्हना के अलावा मेहनाजपुर फीडर पर 12 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 तक जर्जर विद्युत तारों को बदलने का कार्य RDSS योजना के तहत प्रतिदिन सुबह 10,00 बजे से शाम 5,00 बजे तक किया जाना है ,जिससे उक्त तीनों उपकेंद्र क्रमशः तरवा ,पल्हना एवं मेहनाजपुर से पोषित क्षेत्रो की विद्युत आपूर्ति बाँधित रहेंगी ,उक्त के बाबत उपखंड अधिकारी सत्य कुमार ने बताया कि सम्मानित विद्युत उपभोक्तओं को कार्य पूर्ण होने तक उक्त उपकेंद्र से पोषित क्षेत्रों की आपूर्ति बाधित रहेगी। इस कार्य से क्षेत्र में निर्बाध विद्युत आपूर्ति एवं विद्युत दुर्घटना में कमी आयेगी। प्रभावित क्षेत्र के स्ममानित उपभोक्ताओं से अनुरोध करते हुए श्री कुमार ने उपरोक्त कारण से होने वाली असुविधा के लिए निगम को खेद है एवं साथ ही आपका सकारात्मक सहयोग प्रार्थनीय हैं , शटडाउन का कार्य अवर अभियंता महमूद अख्तर द्वारा लिया जाएगा एवं वापस किया जाएगा।

