पाली क्षेत्र में ऑपरेशन शिकंजा के तहत दो अभियुक्त गिरफ्तार

संवाददाता-जनार्दन श्रीवास्तव

पाली-(हरदोई) पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के निर्देश पर आपराधिक तत्वों के खिलाफ पाली थाना पुलिस लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही कर रही है। और इसी क्रम में थाना पाली पुलिस ने मारपीट के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।जिनके खिलाफ अभियोग दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है।आपको बता दें कि पाली थाना पुलिस लॉ एंड आर्डर को दुरुस्त बनाये रखने के लिए हर संभव प्रयास में जुटी हुई है। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के निर्देश पर थाना पाली पुलिस आपरेशन शिकंजा के तहत अभियान चलाकर आपराधिक तत्वों पर कार्यवाही कर रही है। इसी क्रम में पाली पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है जिनके खिलाफ मारपीट का आरोप है। थाना पाली पुलिस ने गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के खिलाफ अभियोग दर्ज करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संदीप सिंह ने बताया कि पुलिस लगातार आपराधिक तत्वों पर कार्यवाही करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *