पिछले कई वर्षों से गोवंश की तस्करी में संलिप्त रू0 50,000/- का पुरस्कार घोषित अपराधी नदीम जनपद गोरखपुर से गिरफ्तार
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। एस०टी०एफ०, उत्तर प्रदेश को गोवंश की तस्करी में संलिप्त थाना हरपुर बुदहट जनपद गोरखपुर में पंजीकृत मु०अ०सं० 194/2023 व 198/2023 में वांछित रू० 50,000/- के पुरस्कार घोषित कुख्यात अपराधी नदीम को जनपद गोरखपुर से गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः
नदीम पुत्र अकरम निवासी ग्रा० देवापार, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक/समय
स्थान खोदवा नाला थाना हरपुर बुदहट, गोरखपुर, दिनांक 08-07-2024, समय 17:10 बजे।
एस०टी०एफ०, उत्तर प्रदेश को विगत काफी दिनों से कुख्यात फरार / पुरस्कार घोषित अपराधियों के सक्रिय होकर हत्या करने व भयादोहन आदि अपराधों में लिप्त होने की सूचनायें प्राप्त हो रहीं थी। इस सम्बन्ध में एस०टी०एफ० की विभिन्न इकाईयों टीमों को अभिसूचना संकलन एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था, जिसके अनुक्रम में लाल प्रताप सिंह पुलिस उपाधीक्षक, एस०टी०एफ०, उ०प्र० के पर्यवेक्षण में एस०टी०एफ० मुख्यालय टीम द्वारा अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी।
अभिसूचना संकलन के क्रम में निरीक्षक आदित्य कुमार सिंह के नेतृत्व में मु०आ० विनोद सिह, प्रशान्त सिंह, गौरव सिंह, अखिलेश कुमार की एक टीम जनपद गोरखपुर में भ्रमणशील थी। इस दौरान ज्ञात हुआ कि थाना हरपुर बुदहट जनपद गोरखपुर में पंजीकृत मु०अ०सं० 194/2023 व 198/2023 में वांछित रू0 50 हजार के पुरस्कार घोषित अपराधी नदीम खोदवा नाला, हरपुर बुदहट से कही जाने की फिराक में है। यदि शीघ्रता की जाये तो पकड़ा जा सकता है। इस सूचना पर एसटीएफ टीम द्वारा स्थानीय पुलिस को साथ लेकर ज्ञात स्थान से उपरोक्त अभियुक्त को आवश्यक बल प्रयोग कर गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि वह पूर्व में जनपद आजमगढ़ में भट्ठा पर काम करता था। सन् 2020 में उसी मुलाकात गोवंश की तस्करी करने वाले आमिर व साजिद उर्फ मिठ्ठू
थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ से हुई। वह अपने साथियों के साथ मिलकर गोवंश की तस्करी करता था। यह भी उनके साथ मिलकर गौवंशीय पशुओं को चुराकर उनको उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों मे सप्लाई करता था। गौवंशीय पशुओं की चोरी व तस्करी करने के दौरान पुलिस द्वारा घेर लिया गया था, जिस पर इनके द्वारा पुलिस पार्टी पर जान मारने की नियत से हमला किया गया था और मौके से फरार हो गये थे। इस घटना के बाद आमिर व साजिद उर्फ मिठू थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
को दिनांक 27-01-2024 को एस०टी०एफ० टीम द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इसके बाद से यह इधर-उधर लुकछिप कर रहता था।

