अयोध्या।
वर्तमान समय में जहां एक ओर बेटियां बेटों से किसी भी मामले में पीछे नहीं है।वह अब बेटो से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है।वहीं इसी कड़ी में अब बेटियां अपने पिता की अर्थी को भी कंधा देने का काम कर रही हैं। इस कहावत को चरितार्थ कुमारगंज थाना क्षेत्र के मरूई गनेशपुर के पूरे बुच्चू तिवारी निवासी अवधराज तिवारी की बेटियों ने कर दिखाया।सूत्र के मुताबिक अवध राज तिवारी के तीन पुत्रियां ही हैं।सूत्र के मुताबिक अवध राज तिवारी जो काफी दिनों से कैंसर का दंश झेल रहे थे।आज जब उनकी मृत्यु हुई तब उनकी बेटियों ने पिता की अर्थी को कंधा लगाकर मुखाग्नि दी ,और यह साबित कर दिखाया कि समाज की भ्रांतियों से ऊपर उठकर बेटियों को एक नए समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी पड़ेगी।

