पीएचडी की छात्राओं को गोल्डन जुबली एवं बी आर अंबेडकर हॉस्टल तथा छात्रों को बलरामपुर एवं एच जे बी छात्रावास आवंटित किया गया
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के विभिन्न छात्रावासों में पिछले वर्ष रह रहे विद्यार्थियों का छात्रावास आवंटन सत्र 2024-25 हेतु प्रारंभ कर दिया गया है। चीफ प्रोवोस्ट प्रो अनूप कुमार सिंह ने बताया कि सर्वप्रथम आज दिनांक 14 जुलाई को पी एच डी के शोधार्थियों को नियमानुसार छात्रावास का आवंटन कर दिया गया। पीएचडी की छात्राओं को गोल्डन जुबली एवं बी आर अंबेडकर हॉस्टल तथा छात्रों को बलरामपुर एवं एच जे बी छात्रावास आवंटित किया गया। इसकी सूची लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
पुनः आवंटन हेतु चयनित अभ्यर्थी
20 जुलाई 2024 तक अपनी फ़ीस ऑनलाइन जमा करके संबंधित छात्रावास में रिपोर्ट कर सकते हैं।
अभ्यर्थियों को उनकी मेल आईडी पर ऑनलाइन फ़ीस जमा करने का संदेश भेज दिया गया है।

