अयोध्या।(डा.अजय तिवारी जिला संवाददाता)
पिछले साल की तरह इस बार भी चेहल्लुम तथा दुर्गा पूजा का पर्व कोविड को ध्यान में रखते हुए मनाया जायेगा।दोनों त्योहारों में शासन द्वारा जारी की गई गाइड लाइन के हिसाब से ही त्योहारों को मनाने की अनुमति दी गयी है।उक्त विचार उपजिलाधिकारी रूदौली स्वप्निल यादव ने मवई थाना में प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव द्वारा आयोजित की गई पीस कमेटी की बैठक में व्यक्त किये।उन्होंने कहा कि सभी लोग समस्या न बने बल्कि समाधान बने।उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस का प्रकोप कम जरूर हुआ है लेकिन अभी पूरी तरह से समाप्त नही हुआ है।इसलिये अभी सब लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है।शासन द्वारा जारी की गई गाइड लाइन का पालन करें।सीओ रूदौली रितेश कुमार सिंह ने कहा कि चेहल्लुम में ताजियों का जुलूस नही निकलेगा।शासन द्वारा सिर्फ 50 लोगों को ही शामिल होने की अनुमति दी है।उन्होंने कहा कि चेहल्लुम पर्व पर यदि किसी गांव में 50 से ज्यादा लोगों की भीड़ होगी तो आयोजक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।सीओ रितेश सिंह ने कहा कि सामाजिक सौहार्द के साथ त्योहार मनायें शासन द्वारा जारी की गई गाइड लाइन का पालन करें।आप लोग सुरक्षित रहेंगे तो सब सुरक्षित रहेगा।उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में जब स्थिति सामान्य हो जायेगी तो पूर्व की भांति सभी त्योहारों को मनाने की छूट मिलेगी।उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से कहा कि गांवों में किसी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल सूचना दें।पुलिस आप लोगों की हर सम्भव मदद करेगी।इस अवसर पर एसएसआई रामचेत यादव,बाबा बाजार चौकी इंचार्ज धर्मेन्द्र कुमार सिंह,सैदपुर चौकी इंचार्ज विनय कुमार,उपनिरीक्षक कर्मवीर सिंह,उपनिरीक्षक सुजीत कुमार मौर्या,उपनिरीक्षक अशोक कुमार,ग्राम प्रधान रजनपुर हाफिज अजीमुददीन खाँ,ग्राम प्रधान संडवा गंगा राम कन्नौजिया,ग्राम प्रधान शेरपुर राजेश यादव,ग्राम प्रधान नेवाजपुर राधेश्याम,ग्राम प्रधान कुंडरा अवधेश यादव,ग्राम प्रधान मवई अब्बास अली,विक्रमा यादव,परमानन्द शुक्ला,दान बहादुर यादव,जर्रार खाँ,रिजवान खाँ आदि लोग शामिल थे।

