रूस-यूक्रेन के बीच जंग का आज 57वां दिन है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन बार-बार जहां यूक्रेनी सेना को हथियार डालने के लिए चेतावनी दे रहे हैं वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की किसी भी तरह से झुकने के मूड में नजर नहीं आ रहे हैं। इस बीच रूसी सेना मारियूपोल पर पूरी तरह से हावी हो गई है। बताया जा रहा है कि किसी भी वक्त या अगले 24 घंटे में मारियूपोल पर कब्जा कर लेगी।
पुतिन का दावा- रूसी सेना का मारियूपोल पर पूरी तरह से कब्जा
रूसी सेना ने यूक्रेन के सबसे बड़े बंदरगाह शहर मारियूपोल पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया है। न्यूज एजेंसी AFP ने रूस के रक्षा मंत्रालय के हवाले से यह जानकारी दी है। रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने खुद मारियुपोल शहर पर जीत की घोषणा की है। पुतिन ने इस शहर को स्वतंत्र घोषित कर दिया है।
जेलेंस्की ने यूरोपीय संघ (ईयू) की सराहना की
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने बुधवार को यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल से मुलाकात की। रूस के साथ संघर्ष के बीच यूक्रेन को समर्थन देने के लिए यूरोपीय संघ (ईयू) की सराहना की।
ब्रिटिश पीएम ने पुतिन को ‘मगरमच्छ’ बताया
ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने रूसी राष्ट्रपति की तुलना मगरमच्छ से की। उन्होंने कहा कि वार्ता के दौरान पुतिन का व्यवहार उस मगरमच्छ की तरह रहता है जिसके जबड़े में आपका पैर फंसा हो। उन्होंने पश्चिमी देशों से यूक्रेन को लगातार हथियार सप्लाई करने की भी अपील की।
पुतिन का दावा- रूसी सेना ने मारियूपोल पर पूरी तरह से किया कब्जा, शहर को आजाद घोषित किया