रामगढ़ ताल थाना क्षेत्र के नौकायान चौकी के अंतर्गत जो नौकायान पर्यटन स्थल की वजह से काफी व्यस्त रहता है जहां पर चौकी के पुलिसकर्मी एवं चौकी इंचार्ज कुर्सी तोड़ते रहते हैं वहीं जनता जाम को झेलने को मजबूर बनी हुई है यहाँ पर पुलिस तैनात रहती है। इसके बावजूद भी जाम लगा रहता है।नौकायान जो पर्यटन स्थल होने के कारण व्यस्तम रहता है यहां दिन-रात पुलिस तैनात रहती है। इसके बावजूद सुबह से लेकर देर रात तक जाम लगा रहता है। जाम के पीछे बड़ा कारण है पुलिस की बदइंतजामी। तो पुलिस के सामने ही जाम बदस्तूर जारी था और खाकी हाथ पर हाथ धरे बैठी थी।नौकायान चौकी भी बनी हुई है। लेकिन चौकी पर दिन-रात पुलिस तैनात रहती है, लेकिन जाम को देखकर भी आंख चुराना पुलिस की कार्यप्रणाली बन गई है।

