पुलिस ने 20 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव

पाली (हरदोई) पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिये पाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 20 ग्राम स्मैक बरामद की।
स्थानीय पुलिस भी इस समय कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। रविवार की सुबह ख़ास मुखबिर की सूचना पर उप निरीक्षक संदीप कुमार तिवारी हेड कांस्टेबल राजेश कुमार, कांस्टेबल विनय कुमार, की टीम भरखनी क्वार्टर पुलिया के पास पहुंची तो वहां खड़ा एक युवक पुलिस को देखते ही भागने लगा पहले से सतर्क पुलिसकर्मियों ने उसको धर दबोचा तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 20 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूंछतांछ में उसने अपना नाम प्रभात सिंह पुत्र जितेंद्र सिंह निवासी भरखनी बताया कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़े गये आरोपी पर पहले से कई मामले दर्ज हैं। एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *