पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० की प्रशिक्षु आई.एफ.एस. अधिकारियों के साथ भेंटवार्ता
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। विजय कुमार, पुलिस महानिदेशक उ०प्र० से आज दिनांक 30.01.2024 को पुलिस मुख्यालय में 11 प्रशिक्षु आई.एफ.एस. (भारतीय विदेश सेवा) अधिकारियों द्वारा शिष्टाचार भेंट की गयी। उक्त प्रशिक्षु आई.एफ.एस. अधिकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम के अनुरूप पुलिस विभाग
की कार्य प्रणाली से भिज्ञ होने हेतु पुलिस मुख्यालय में आगमन किये।
पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० द्वारा भेंटवार्ता के दौरान प्रशिक्षु आई.एफ.एस. अधिकारियों को पुलिस कार्यप्रणाली के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए उनके जिज्ञासा भरे प्रश्नों का उत्तर दिया गया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।
इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक / पुलिस महानिदेशक के जीएसओ, सहित पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।

