पुलिस लाइन्स जौनपुर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव बडे हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया

जौनपुर सिटी क्राइम रिपोर्टर अनुराग श्रीवास्तव : दिनांक-07.09.2023 को पुलिस लाइन्स जौनपुर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव बडे हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया, इस अवसर पर कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जन्मोत्सव कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक जौनपुर IPS Ajay Pal Sharma, जिलाधिकारी जौनपुर श्री अनुज कुमार झा, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री बृजेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शैलेन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन, क्षेत्राधिकारी नगर,प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन व अन्य अधिकारी /कर्मचारीगण तथा जनपद के सम्मानित जनप्रतिनिधिगण व पुलिस परिवार तथा जनपद के हजारों की संख्या में सम्मानित जनता आदि मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी गयी तथा प्रसाद का वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *